Song Cover Image

निर्मला माँ तुम्हें प्रणाम–Dr Anil Pratihar,

निर्मला माँ तुम्हें प्रणाम–2, निरंजना माँ तुम्हें प्रणाम–2 निर्मला माँ तुम्हें प्रणाम–2। तुम हो सद्विवेक की जननी, सहजयोग निर्मल निर्दोषिणी। सूर्य चन्द्र प्रकाश किरणों की–2, प्रवर चेतना तुम्हें प्रणाम–2। निरंजना माँ तुम्हें प्रणाम–2, निर्मला माँ तुम्हें प्रणाम–2। आदिशक्ति सच्चिदानंद रूपिणी, मन संताप दुख पीड़ा हरिणी, निर्मल ज्ञान गंगा प्रवाहिनी–2, अचिंत्य रूप तुम्हें प्रणाम–2। निरंजना माँ तुम्हें प्रणाम–2, निर्मला माँ तुम्हें प्रणाम–2। माँ ममतामयी छाँव हमें दो, निलिप्त साक्षी भाव हमें दो, राधाकृष्ण के पवित्र प्रेम की–2, पावन महिमा तुम्हें प्रणाम–2। निरंजना माँ तुम्हें प्रणाम–2, निर्मला माँ तुम्हें प्रणाम–2। प्राणरूपिणी ओज हमें दो, हृदय निष्छल निर्मल कर दो, पाप पुण्य के सद्विवेक की–2, ब्रह्म चेतना तुम्हें प्रणाम। निरंजना माँ तुम्हें प्रणाम–2, निर्मला माँ तुम्हें प्रणाम–2।