Song Cover Image

Riddhi Siddhi Ke Data Suno Ganpati

[Shlok] सारी चिंता छोड़ दो, चिंतामणि के द्वार, बिगड़ी बनायेंगे वही, विनती कर स्वीकार। बड़े बड़े कारज सभी, पल में करे साकार, बड़े गणपति का है साथ, सच्चा ये दरबार। सिद्ध हो हर कामना, सिद्धिविनायक धाम, खजराना में आन बसे मेरे, शिव गौरी के लाल। [Chorus] रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति, आपकी मेहरबानी हमें चाहिये, पहले सुमिरन करूँ गणपति आपका, लब पे मीठी सी वाणी हमें चाहिये, रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति। [Verse 1] सर झुकाता हूँ चरणों में सुन लीजिये, आज बिगड़ी हमारी बना लीजिये, ना तमन्ना है धन की ना सर ताज की, तेरे चरणों की सेवा हमें चाहिये। [Chorus] रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति, आपकी मेहरबानी हमें चाहिये, पहले सुमिरन करूँ गणपति आपका, लब पे मीठी सी वाणी हमें चाहिये, रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति। [Verse 2] तेरी भक्ति का दिल में नशा चूर हो, बस आँखों में बाबा तेरा नूर हो, कण्ठ पे शारदा माँ हमेशा रहे, रिद्धि सिद्धि का वर ही हमें चाहिये। [Chorus] रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति, आपकी मेहरबानी हमें चाहिये, पहले सुमिरन करूँ गणपति आपका, लब पे मीठी सी वाणी हमें चाहिये, रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति। [Verse 3] सारे देवों में गुणवान दाता हो तुम, सारे वेदों में ज्ञानों के ज्ञाता हो तुम, ज्ञान देदो भजन गीत गाते रहे, बस यही ज़िन्दगानी हमें चाहिये। [Final Chorus] रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति, आपकी मेहरबानी हमें चाहिये, पहले सुमिरन करूँ गणपति आपका, लब पे मीठी सी वाणी हमें चाहिये, रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति। [Outro] गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया। गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया।