
*मेरे दिल की धड़कन* (भावनात्मक प्रेम गीत) मेरे दिल की धड़कन, एक नायाब तोहफ़ा, ईश्वर से पाया मैंने तुम्हें, जीवन-साथी के रूप में, एक अनूठा उपहार। घर के कोने-कोने में, ढूँढता फिर रहा हूँ मैं, तेरे होने के निशान... क्योंकि हर पल तू मेरे जेहन में है, तेरे होने से ही सुकूँन, मेरे जीवन में है। मेरा कल भी तुम थीं, मेरा आज भी तुम हो, मेरा आने वाला हर पल भी तुम ही हो! तुम्हीं से है मेरी सुबह मुबारक, तू सामने न हो तो, खुशियाँ मेरी नदारद। तुम्हीं हो मेरे दिल का ख़ज़ाना, तुम्हीं से गाता है दिल तराना, तू है तो जीवन में उजाला है, तेरे नूर ने अँधेरों को मिटाया है। चलता रहे तेरे संग ये जीवन, तू यूँ ही मेरे संग चलती रहे। बस यही अरमान मन में है: मेरे कदम से कदम मिलाकर, चलती रहे तू ज़िंदगी भर! ना तू थके कभी, ना मैं रुकूँ कहीं, बस चलते रहें हम दोनों यूँ ही... हर पल, हर घड़ी बस निरंतर

